गिरिडीह: गिरिडीह में अधिवक्ताओं का विरोध, भारी वाहनों पर रोक की मांग; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह में अधिवक्ताओं की गंभीर यातायात समस्या को लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने बताया कि कोर्ट परिसर से सटे मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।