कोलारस: सिहोरा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, 30 क्वार्टर देशी शराब जब्त
शिवपुरी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलारस अनुविभाग की बदरवास पुलिस ने सिहोरा गांव में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपये बताई जा रही है, जब्त की है।