मड़िहान: मड़िहान में ग्राम सभा की भूमि पर प्रधान पति का निर्माण ग्रामीणों के विरोध के बाद रुक गया, लेखपाल से अभद्रता पर केस दर्ज
मड़िहान तहसील के ग्राम सभा रैकरी में शौचालय के लिए लगभग 19 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है ग्राम प्रधान उषा देवी के पति रामकेश बिंद द्वारा इस भूमि पर पिछले 1 वर्ष से पक्के मकान का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उप जिला अधिकारी मड़िहान के निर्देश पर लेखपाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया।