हज़ारीबाग: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत मोरांगी के पास हादसा, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
हजारीबाग के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मोरांगी के पास गुरुवार को एक बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान केशुरा घुघलिया निवासी रेशमा और तौफिक अंसारी के रूप में हुई है।