मेरठ: ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत करने गया युवक ही पीटा गया, दरोगा पर मारपीट का आरोप, SSP से पीड़ित ने की शिकायत
मेरठ में बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा पर पिटाई का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी भाभी और मां के बीच विवाद हो गया था, जिसमें भाभी ने सास पर लाठी से हमला कर दिया था। घायल मां को लेकर वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था, लेकिन वहां दरोगा ने उसे ही पीट दिया।