रानीगंज: 289 एकड़ में फैली वृक्ष वाटिका बदहाली के दौर से गुजर रही
रानीगंज की पहचान और प्राकृतिक आकर्षण का प्रमुख केंद्र मानी जाने वाली करीब 289 एकड़ में फैली वृक्ष वाटिका इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है। कभी हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों को आकर्षित करने वाली यह वृक्ष वाटिका अब रखरखाव के अभाव में अपनी पहचान खोती जा रही है