आंदर: आंदर प्रखंड के विभिन्न गांव में वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने महिलाओं की उमड़ी रही भीड़
Andar, Siwan | Jun 6, 2024 वट सावित्री व्रत पर आंदर प्रखंड के आंदर, गहिलापुर, पतार, अर्कपुर, जयजोर, भवराजपुर समेत दर्जनों गांव के वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान महिलाओं ने अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु की कामना की। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल महिलाएं वट सावित्री पूजा चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में करती है।