आंदर: तियाय पुल के समीप झाड़ी में मिला अजगर का बच्चा देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी रही भीड़
Andar, Siwan | Jun 6, 2024 आंदर प्रखंड के तियाय पुल के समीप झाड़ी में गुरुवार को रेंगता हुआ एक अजगर के बच्चे को ग्रामीणों ने देखा। वह करीब पांच से छह फीट लंबा था। अजगर के बच्चे को देख पिपरा गांव निवासी समाजसेवी नन्देश्वर सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। लेकिन शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुचीं थीं।वहीं अजगर के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों के भीड़ उमडी रही।