विधानसभा क्षेत्र मलिहाबाद के गांव महमूद नगर निवासी रामगोपाल रावत के पुत्र विकास की बीते दिन हत्या कर दी गई। जिसमें कुछ लोग पुलिस हिरासत में भी हैं। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पीड़ित परिजन के आवास पहुंचकर उनसे मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता भी की।