अनूपपुर: हाथियों का कहर: घर की दीवार तोड़ी, गांव में दहशत, रेलवे लाइन पार कर बस्तियों में घुसा हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट
अनूपपुर वन परिक्षेत्र के पोंड़ी बीट अंतर्गत खांड़ा जंगल में तीन हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। बीते दो दिनों में हाथी सोनमौहरी के बांस प्लांटेशन में ठहरने के बाद रात में सेंदुरी गांव होते हुए रेलवे लाइन पार कर पसला पंचायत के चरतरिहा टोला पहुंच गए। यहां लालमन केवट के घर की दीवार तोड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,