दतिया नगर: ठंडी सड़क पर बिजली कर्मचारी हादसे का शिकार, 15 फीट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल
ठण्डी सड़क स्थित बिजली कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्यरत बिजली कर्मी मिथुन अहिरवार सीढ़ी बदलने के दौरान लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मिथुन अहिरवार छत पर रखी सीढ़ी को निकालने के लिए ऊपर चढ़े थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी कमर में चोट आई है.