मोहनलालगंज: घरेलू विवाद बना हिंसक, भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, केस दर्ज
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के लल्लनपुर मजरा असलमनगर में घरेलू विवाद हिंसक हो गया। सदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 12 अप्रैल की शाम बड़े भाई अनिल कुमार ने छोटे भाई अमित कुमार को गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे सदीप को भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।