बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र से चोरी हुई टैक्सी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस संबंध में 5 जनवरी को परिवादी राधेश्याम पुत्र जगदीश चंद ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि वह लालजी होटल के सामने सवारियों के लिए आवाज लगा रहा था, तभी पीछे से एक व्यक्ति उसकी टैक्सी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की