आगामी पंचायतीराज चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालेसर पुलिस और डीएसटी (DST) टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
डीएसटी टीम ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर रामनगर से चांचलवा जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी (नंबर GJ 09 BK 0515) को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने गाड़ी के डैशबोर्ड में छुपा कर रखी गई 1 देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
मौके से दो आरोपियों, गिरधारीराम और गणपतराम को गिरफ्तार कर हथियार व थार गाड़ी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गिरधारी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में हत्या व अन्य संगीन धाराओं में 4 मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बालेसर पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। चुनावों के मद्देनजर अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध यह एक बेहद प्रभावी कार्रवाई �
Dechu, Jodhpur | Oct 16, 2026