सैदपुर: सैदपुर गंगा पुल पर तेज धूप बनी हादसे की वजह, आंखें चुंधियाने से दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन की हालत गंभीर, रेफर
सैदपुर गंगा पुल पर तेज धूप के चलते आँखें चुंधिया जाने से 2 बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में चचेरे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान वहाँ मौजूद राहगीरों की सहायता से तत्काल तीनों घायलों को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ही रेफर कर दिया गया।