खेरागढ़: जगनेर में पुलिस ने खेतों में जाकर मजदूर महिलाओं को किया जागरूक
Kheragarh, Agra | Oct 12, 2025 सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस महिलाओं को सशक्त करने के प्रयास में कोई कमी नही छोड़ रही है, रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाने पर तैनात दरोगा शिवम कुमार महिला सिपाही राशिका के साथ देहात में पहुंचे, जहां मिर्च के खेतों में मजदूरी कर रही महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी ।