कलान: मिर्ज़ापुर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जरीयनपुर निवासी सोनू यादव कई दिनों से उनके घर के सामने बाइक से चक्कर लगाता था और उनकी बेटी को रास्ते में रोकता था।