शाहजहांपुर। गुरुवार देर शाम थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ 5 से 10 लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। जिससे कि वह घायल हो गया।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर के पास गंभीर चोट आई और खून भी बहने लगा। घायल युवक की पहचान रूम राम निवासी एमन जई जलालनगर के रूप में हुई है।