खड़गपुर: छोटी मधुबन गांव से खड़गपुर पुलिस ने 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
रविवार 11:00 am में खड़गपुर थाना पुलिस की टीम ने अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध छापेमारी के तहत 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सुचना पर छोटी मधुबन गांव मे शराब की खरीद बिक्री की जा रही है।