जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार कोटा के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 8, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार रविवार को कोटा के दौरे पर रही। इस दौरान कोटा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं कोटा के राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान आयोजन समिति की और से जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार का जोरदार स्वागत किया गया।