सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के बाद अब खेल जगत में भी कदम बढ़ाया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भगेरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब का गठन किया गया है।