कुंडा: मारपीट औऱ धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया समसपुर बेलहा से गिरफ्तार,भेजा जेल
हथिगवां पुलिस ने मारपीट औऱ धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को समसपुर बेलहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कमल प्रताप सिंह पुत्र जगत पाल सिंह निवासी समसपुर बेलहा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया ।