कुंडा: सीओ सदर पहुंचे थाना जेठवारा, किया पीस कमेटी की बैठक, डेरवा में भ्रमणशील रहकर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को कराया सम्पन्न
सीओ सदर अमर नाथ गुप्ता जेठवारा थाने पहुंचे, जहां पीस कमेटी की बैठक किया। इस दौरान डीजे संचालकों को आवश्यक निर्दश दिया। इसके उपरांत वह जेठवारा पुलिस के साथ डेरवा बाजार में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा" के दौरान भ्रमणशील रहकर गैरकानूनी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी कर यात्रा को सुचारू रूप में शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया ।