Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

सीहोर नगर: सीहोर के अमलाह में हादसा: बीच सड़क एक कार में लगी भीषण आग

Sehore Nagar, Sehore | Jun 1, 2026

MORE NEWS

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित

                      कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 83 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस,  वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 83 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

जिला अस्पताल में एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, सुकून की रसोई में मरीजों के परिजनों को परोसा भोजन

            मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर उसके भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

      इस दौरान टीम संडे का सुकून द्वारा संचालित "सुकून की रसोई" से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन भी वितरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया।

      टीम संडे का सुकून द्वारा अभियान के तहत "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि टीम संडे का सुकून पिछले कई वर्षों से सीहोर जिले में सामाजिक सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

जिला अस्पताल में एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, सुकून की रसोई में मरीजों के परिजनों को परोसा भोजन मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर उसके भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान टीम संडे का सुकून द्वारा संचालित "सुकून की रसोई" से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन भी वितरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया। टीम संडे का सुकून द्वारा अभियान के तहत "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि टीम संडे का सुकून पिछले कई वर्षों से सीहोर जिले में सामाजिक सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

• गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के संदीपनि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

• विधायक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित

      शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

      कार्यक्रम में विधायक श्री इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

      इस अवसर पर मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के संदीपनि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित • विधायक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक श्री इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

बालिका सुरक्षा कानूनों एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट की दी गई जानकारी 

                       महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम अमलाहा के आंगनबाड़ी केद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

      कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री तिलक दास बैरागी महिलाओं और बालिकाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग चयन एवं भ्रूण के लिंग परीक्षण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी कानूनों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल, श्री रत्नेश तिवारी सहित  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

बालिका सुरक्षा कानूनों एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट की दी गई जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम अमलाहा के आंगनबाड़ी केद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री तिलक दास बैरागी महिलाओं और बालिकाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग चयन एवं भ्रूण के लिंग परीक्षण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी कानूनों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल, श्री रत्नेश तिवारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

प्रस्फुटन शक्ति संचय की ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित

                   जन अभियान परिषद द्वारा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रस्फुटन शक्ति संचय की बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी एवं ग्राम विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य समितियों को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करें।

      जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने आगामी माह अगस्त में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2026 को स्वच्छता पर्व/पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम, हरियाली यात्रा, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, तिरंगा यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के प्रवेश अभियान एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। बैठक में समस्त नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, मेन्टर्स एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

प्रस्फुटन शक्ति संचय की ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित जन अभियान परिषद द्वारा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रस्फुटन शक्ति संचय की बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी एवं ग्राम विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य समितियों को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करें। जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने आगामी माह अगस्त में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2026 को स्वच्छता पर्व/पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम, हरियाली यात्रा, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, तिरंगा यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के प्रवेश अभियान एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। बैठक में समस्त नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, मेन्टर्स एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

सीहोर नगर: सीहोर के अमलाह में हादसा: बीच सड़क एक कार में लगी भीषण आग - Sehore Nagar News