हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, किशोरी की मां ने दर्ज कराई एफआईआर
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2025 हरदोई की कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बिहार प्रांत का एक युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने बुधवार सुबह 10 बजे युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। किशोरी की मां ने दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री को बिहार प्रांत का एक युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया।पुलिस ने पूरे मामले एफआईआर दर्ज की है।