हरदोई: हरदोई जनपद में ज्ञान धारा पशु आहार खिलाने से 21 दुधारू भैंसों की मौत, 33 भैंसें बीमार होने की जानकारी दी सीवीओ ने
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2025 हरदोई में सीवीओ अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में 28 जनवरी से आया है और बिलग्राम तहसील में कुछ पशुपालक थाने पर एप्लीकेशन दिए कि हमारे पशुओं को ज्ञान धारा पशु आहार खिलाने के बाद बीमारी आई है और पशु मर भी रहे हैं उसके क्रम में क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी उनका पोस्टमार्टम किया।