देवघर: मंझलाडीह निवासी ने भू माफियाओं द्वारा ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश पर एसपी को दिया आवेदन
मंझलाडीह निवासी महेंद्र यादव ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे आवेदन देकर एसपी से गुहार लगाई। आवेदन में कहा गया है कि भू माफियाओं द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को हथियार बंद लोगों ने उनके खेत पर जाकर कब्जा जमाने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कुंडा थाना में कई बार आवेदन दिया गया है।