देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के बासमत्ता मोहल्ले में मोबाइल विवाद में युवक पर चाकू से हमला
कुंडा के बसमत्ता मोहल्ला में बुधवार दोपहर 1:00 दो युवक में मोबाइल छीनने को लेकर विवाद हो गया इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 16 वर्षीय साजन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल के परिजन ने बताया कि धनतेरस में आईफोन खरीदा है जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था पुलिस मामले की अनुसंधान में लगी हैं।