देवघर: लकड़ीगंज गांव में जहर खाने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, मृतका की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
लकड़ी गंज गांव में जहर खाने से एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतिका जानकी देवी लकड़ी गंज निवासी अजय कुमार की पत्नी थी। विवाहिता की मां ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है कहा कि मंगलवार को दामाद ने फोन करके कहा की बेटी ने जहर खा लिया हैं ।सभी लोग अस्पताल पहुंचे तो बेटी को इलाजरत पाया जहां पर बुधवार दोपहर 12:00 बजे मौत उसकी हो गई।