बीकानेर: बीकानेर में घर-घर बनेगी जैविक खाद, नगर निगम लगाएगा कम्पोस्ट बिन
बीकानेर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और जैविक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत पहले चरण में शहर में 200 होम कम्पोस्ट बिन लगाए जाएंगे। 25 लीटर क्षमता वाले इन बिनों में घरों से निकलने वाले फल-सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन और अन्य जैविक कचरा डालकर उपयोगी जैविक खाद तैयार की जाएगी। यह खाद लगभग 30 दिनों म