रघुराजनगर नगरी: नादन में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला दबी, अमरपाटन से सतना जिला अस्पताल रेफर
अमरपाटन के नादन गांव में महिला तेरसिया साहू अपने मकान का निर्माण कर रही थी । तभी अचानक निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभरा कर तेरसिया साहू के ऊपर गिर गई । लेबर मिस्त्री और स्थानीय लोगों ने महिला को मलबे से निकालकर अमरपाटन अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रविवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । अमरपाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है ।