भिनाय: भिनाय से बालिकाओं को लेकर केकड़ी प्रशिक्षण के लिए रवाना, सात दिवसीय शिविर 23 मई तक होगा आयोजित
Bhinay, Ajmer | May 17, 2026 भिनाय से रविवार को शाम 4 बजे दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए संयोजक उषा जोशी के नेतृत्व में बालिकाओं ने केकड़ी के लिए प्रस्थान किया।खटीक मोहल्ला में महिलाओं ने बालिकाओं के तिलक लगाकर व केसरिया दुपट्टा पहना कर रवाना किया।सात दिवसीय आवासीय सोर्य प्रशिक्षण वर्ग रविवार शाम 7 बजे से 23 मई दोपहर तक पटेल आदर्श विद्या निकेतन उमावि केकड़ी मे रखा गया।