वारासिवनी: कटंगी जा रहा मुर्गी दाना लदा ट्रक झाड़ियों में पलटा, चालक घायल, चोरी की आशंका, रामपायली पुलिस जांच में जुटी
रामपायली थाना क्षेत्र के बासी-अंसेरा मार्ग पर मुर्गी दाना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया। ट्रक में 3 से 4 लोग सवार थे। वहीं ट्रक से बैटरी, सिलेंडर व दाने की कुछ बोरियां चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही