भिनाय: भिनाय थाना पुलिस ने NDPS मामले में की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट में 5 हजार का इनामी, 2 साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार
Bhinay, Ajmer | Jun 23, 2026 पुलिस थाना भिनाय ने NDPS एक्ट के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।आरोपी शिवलाल गुर्जर अपने भाई को डोडा पोस्त तस्करी के लिए बोलेरो पिकअप उपलब्ध कराने के मामले में वांछित था।थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी दी।