बिंदकी: तेंदुली गांव में बाइक की टक्कर से मवेशी की मौत, बाइक चालक गंभीर घायल, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे बाइक की टक्कर से अचानक सामने आ गई एक गाय की मौके पर मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बाइक चालक शिवम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोरसम थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया। हड़कंप मचा रहा। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया