दरभंगा: 400 साल पुराने पीर बाबा के मजार को बचाने की मांग, ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
एनएच-527 ई के निर्माण के दौरान रघुनाथपुर स्थित करीब 400 वर्ष पुराने पीर बाबा के मजार को बचाने की मांग को लेकर मजार बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट से करीब 50 फीट हटकर कराया जा रहा है। उन्होंने मजार को सुरक्षित रखते हुए पुराने एलाइनमेंट होने की मांग