गायघाट: मैठी गांव की सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, आगे की कारवाई जारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी गांव की सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार दोपहर करीब तीन बजे में एसकेएमसीएच में मौत हो गई। मृतका की पहचान हरेंद्र राम की 55 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। मृतका का पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी मां बहु का इलाज कराने के लिए ऑटो से गायघाट जा रही थी