मनोहरथाना: मनोहरथाना में लोहार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
विश्वकर्मा लोहार युवा विकास समिति के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।14 मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, वर्ष भर उत्कृष्ट सेवा देने वाले समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं का साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया।