कानपुर: चकेरी में ग्रेजुएशन की छात्रा से रिश्तेदार ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ उसके रिश्तेदार ने कॉलेज छोड़ने के बहाने होटल में ले जाकर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5बजे बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी के लिए एक टीम को लगाया गया है।