कानपुर: जाजमऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज
कानपुर पहुंचे सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार 12:30 बजे पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे आपके लिए कानपुर, कामपुर बने। यहां के कारखाने, उद्योग चले, जो प्रतिष्ठा, नाम कानपुर की थी। जो लाखों लोगों को नौकरी, रोजगार देता था। देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान बनाता था।