बहराइच: बहराइच की डीएम मोनिका रानी को सिविल सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार
बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी को सिविल सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी को प्रधानमंत्री पुरस्कार से विज्ञान भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है।