बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में नवचयनित 114 लेखपालों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले मे नव चयनित 114 लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बता दें कि जनपद के सभी 6 तहसीलों के लिए नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।