हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक में विकास शिविर कार्यक्रम संपन्न, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को मिला लाभ
सिद्धौर ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस शिविर में लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। समापन समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जिनके माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया गया।