अमरोहा: जोया के न्यू टोरेंट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर किया हंगामा
Amroha, Amroha | Jun 10, 2026 अमरोहा के जोया कस्बे में एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने और फिर रास्ते में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के गेट पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। हालांकि बाद में परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और शव को अपने साथ ले