बसंतपुर: वीरपुर में नौ दिनों के नवाह अनुष्ठान की शुरुआत, 27 अप्रैल को होगा समापन
वीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार से नवाह यज्ञ अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है. शनिवार की शाम करीब पांच बजे से नवाह यज्ञ की शुरुआत की गई जहां स्थानीय भक्तों की भीड़ देखी गई. अनुष्ठान को लेकर शनिवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा और मंत्रोच्चारण का कार्य जारी था वही संध्या पांच बजे से नवाह यज्ञ सह कीर्तन कार्यक्रम