सोहागपुर: एसडीएम सोहागपुर ने ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर ईदगाह का किया निरीक्षण
शहडोल गुरुवार को लगभग 9:15 बजे एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने ईदगाह सोहागपुर का निरीक्षण किया है,निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नमाज पढ़ने आए लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी भी एसडीएम सोहागपुर के साथ मौजूद रहे हैं।