हाथरस: दुल्हन की विदाई के दौरान दूल्हा पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में मांगी कार, पीड़ित दुल्हन के पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोनई मे दुल्हन की विदाई के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुल्हन के पिता ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज मे कार की मांग करने का आरोप लगाया है। दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया है।