गढ़मुक्तेश्वर: गांव पलवाड़ा में संदिग्ध हालत में घर के अंदर मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मृतक के परिवार में है शोक का माहौल
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव पलवाड़ा में संदिग्ध हालात में मंगलवार को घर के अंदर 26 वर्षीय युवक गुलजार का शव मिला है गुलजार का शव देख परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलते ही काफी संख्या में मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए बताया जा रहा है मृतक गुलजार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था और उसके दो बच्चे हैं।