गढ़मुक्तेश्वर: गांव धनपुरा में गन्ने की फसल में आग लगने से 4 बीघा फसल जलकर हुई राख
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव धनपुरा में गन्ने की फसल में आग लगने से 4 बीघा फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ। गांव निवासी प्रिंस नागर ने थाने में तहरी देते हुए बताया कि दोपहर अज्ञात कारणों से उसके खेतों में खड़ी करने की फसल में अचानक आग लग गई। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है