देहरादून: भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा- पार्टी ने पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है
भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी है। ये कार्यकर्ता पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।